विदिशा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
विदिशा। थाना कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी नितिन सेन पिता उमेद सिंह सेन उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
घटना दिनांक 18.06.2022 से 22.01.2025 के बीच घटित हुई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 104/25 धारा 69 बीएस 5एल/6 पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
पुलिस की रणनीति
-
एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन,
-
एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में,
-
पुलिस टीम ने त्वरित एवं सघन अभियान चलाकर आरोपी को घेराबंदी में दबोच लिया।
गिरफ्तारी टीम
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय,
उपनिरीक्षक के.के. पवार,
आरक्षक शैली दांगी,
आरक्षक के.के. मिश्रा,
आरक्षक संजय सिंह एवं
आरक्षक मोहित गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।