उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए कितने वोटों की ज़रूरत है? NDA, INDIA गठबंधन और अन्य खेमों में कितने सांसद हैं – जानिए पूरा गणित

चुनाव आयोग जल्द ही उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराएगा। ऐसे में जानिए, जीत के लिए कितने वोटों की ज़रूरत होगी और NDA, INDIA गठबंधन व अन्य दलों के पास कितने सांसद मौजूद हैं।

Aug 19, 2025 - 23:18
Aug 19, 2025 - 23:20
 0  5
उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए कितने वोटों की ज़रूरत है? NDA, INDIA गठबंधन और अन्य खेमों में कितने सांसद हैं – जानिए पूरा गणित

देश में उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था। अब नया उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 9 सितंबर 2025 को मतदान होगा।

👉 NDA उम्मीदवार – महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन
👉 INDIA गठबंधन उम्मीदवार – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी


📌 चुनाव आयोग का शेड्यूल

  • अधिसूचना जारी: 7 अगस्त 2025

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025

  • नामांकन की जांच: 22 अगस्त 2025

  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025

  • मतदान व मतगणना: 9 सितंबर 2025 (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)


📊 लोकसभा का गणित

  • कुल सांसद: 542

  • NDA के साथ: 293

  • INDIA गठबंधन के साथ: 249

  • अन्य: 15

📊 राज्यसभा का गणित

  • कुल सांसद: 240

  • NDA के साथ: 134

  • INDIA गठबंधन के साथ: 106

  • अन्य: 30


✅ बहुमत के लिए जरूरी वोट

  • कुल सांसद: 782

  • जीत के लिए जरूरी वोट: 392

  • NDA खेमे के पास समर्थन: 427 सांसद


📢 BNT विश्लेषण

आंकड़ों के आधार पर NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, INDIA गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।