दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, हमलावर पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार को बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला कर दिया।
आरोपी ने पहले कागज दिया, फिर हमला किया
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 41 साल है। वह शिकायतकर्ता बनकर जनसुनवाई में पहुंचा। उसने सबसे पहले मुख्यमंत्री को एक कागज थमाया, लेकिन अचानक ही उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने थप्पड़ मारा और बाल खींचने की कोशिश की। इस दौरान उसने गाली-गलौज भी की। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
कैसे हुआ हमला?
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 41 साल है। वह शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा और पहले मुख्यमंत्री को एक कागज सौंपा। इसके बाद अचानक उसने रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा और उनके बाल खींचने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज भी की। घटना के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार
सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और उसे सिविल लाइंस थाने पहुंचाया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने हमला क्यों किया और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
VIDEO | Delhi Chief Minister Rekha Gupta was allegedly attacked at a 'Jan Sunwai' programme at her official residence in Civil Lines. Visuals from outside her residence.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/Fv2Dfb0Gxc — Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
राजनीतिक हलकों में हलचल
इस घटना की निंदा सभी दलों ने की है।
-
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और जांच से पूरी सच्चाई सामने आएगी।
-
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे विपक्ष की साजिश बताते हुए कहा कि, “सीएम दिन-रात जनता के बीच रहती हैं। विरोधी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और इसी कारण यह हमला हुआ।”
-
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह घटना महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी?”
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, "I strongly condemn the attack on the CM during Jan Sunvai. She worries for Delhi day and night. This is a conspiracy by rivals, they can't tolerate that a CM remains amid the… pic.twitter.com/ZkFU8BYqz2 — ANI (@ANI) August 20, 2025
प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही
घटना के समय मौजूद शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वे उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आए थे, तभी अचानक आरोपी ने सीएम पर हमला कर दिया। वहीं, अंजलि नामक महिला ने कहा कि आरोपी ने पहले कागज दिया और फिर अचानक थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गलत है क्योंकि जनसुनवाई का अधिकार सबको है, लेकिन हिंसा अस्वीकार्य है।
बड़ा सवाल – सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सीएम के आवास पर आयोजित जनसुनवाई में यदि कोई शख्स मुख्यमंत्री तक पहुंचकर हमला कर सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है?
फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले की असली वजह जल्द सामने आने की उम्मीद है।